सौजन्य: सचिन अग्रवाल (मेरठ)
🇮🇳⛳ सुप्रभात🌞 वन्देमातरम्⛳🇮🇳
🌿🍁🔔🐚🔆 🐚🔔🍁🌿
ॐ सर्वे भवन्तु सुखिनः
रविवार, ⓶⓪ जून ⓶⓪⓶⓵
पूर्णिमांत माह : ज्येष्ठ
अमावस्यांत माह : ज्येष्ठ
पक्ष : शुक्ल पक्ष
तिथि : दशमी (१६:२०:५४)
नक्षत्र : चित्रा (१८:४८:३३)
योग : परिघ
विक्रम सम्वत : २०७८ आनन्द
शक सम्वत : १९४३ प्लव
युगाब्द : ५१२३
आयन : उत्तरायण
ऋतु : ग्रीष्म
सूर्योदय : ०५:२१
सूर्यास्त : १९:२१
अभिजीत मुहूर्त : ११:५३ से १२:४९
राहुकाल : १७:३६ से १९:२१
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
प्रभात दर्शन
गंगा स्तुति
निर्मल जीवन दायनी गंगे,
जय हो देवी विमल तरंगे,
आई धरा पर अमृत बन के
नव जीवन को संचित करने,
त्रिभुवन तारणी हे माँ गंगे,
जय हो देवी विमल तरंगे,
शिव के जटा से उतरी धरा पर
धन्य हुआ माँ तुझको पा कर,
विष्णु पदी माँ जान्हवी गंगे,
जय हो देवी विमल तरंगे,
स्वाभिमान तू भारत की माँ,
है सम्मान तू भारत की माँ,
देवी सुरेश्वरि भगवती गंगे,
जय हो देवी विमल तरंगे,
रोग निवारिणी, मङ्गल करणी,
जल की स्वामिनी त्रिभुवन गामिनी,
नरक निवारिणी हे माँ गंगे,
जय हो देवी विमल तरंगे,
निर्मल जीवन दायनी गंगे,
जय हो देवी विमल तरंगे।।
🍁🦚 आपका दिन मंगलमय हो 🦚🙏~~
गंगा दशहरा (गंगा अवतरण दिवस)