Tuesday, September 26, 2023

आज का पंचांग TODAY PANCHANG 21 June 2021

सौजन्य: सचिन अग्रवाल (मेरठ
🇮🇳⛳ सुप्रभात🌞 वन्देमातरम्⛳🇮🇳
🌿🍁🔔🐚🔆 🐚🔔🍁🌿
ॐ सर्वे भवन्तु सुखिनः


सोमवार, ⓶⓵ जून ⓶⓪⓶⓵
पूर्णिमांत माह : ज्येष्ठ
अमावस्यांत माह : ज्येष्ठ
पक्ष : शुक्ल पक्ष
तिथि : एकादशी (१३:३१:०७)
नक्षत्र : स्वाति (१६:४४:३०)
योग : शिव
विक्रम सम्वत : २०७८ आनन्द
शक सम्वत : १९४३ प्लव
युगाब्द : ५१२३
आयन : उत्तरायण
ऋतु : ग्रीष्म
सूर्योदय : ०५:२१
सूर्यास्त : १९:२१
अभिजीत मुहूर्त : ११:५३ से १२:४९
राहुकाल : ०७:०६ से ०८:५१
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

प्रभात दर्शन

शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं,
विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्ण शुभाङ्गम् ।
लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम्,
वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम् ।।
मैं भगवान विष्णु को नमन करता हूं जो इस सृष्टि के पालक और रक्षक हैं, जो शांतिपूर्ण है, जो विशाल सर्प के ऊपर लेटे हुए हैं। जिनकी नाभि से कमल का फूल निकला हुआ है, जो ब्रह्मांड का सृजन करता है, जो एक परमात्मा है, जो पूरी सृष्टि को चलाने वाला है, जो सर्वव्यापी हैं और जो बादलों की तरह सांवले हैं। जिनकी आंखें कमल के समान है, वही समस्त संपत्तियों के स्वामी हैं, योगी जन उनको समझने के लिए ध्यान करते हैं, वह इस संसार के भय का नाश करने वाले हैं, सब लोगों के स्वामी भगवान विष्णु को मेरा नमस्कार 🙏
ॐ भूर्भुवः स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् ॥
अर्थात "हम ईश्वर की महिमा का ध्यान करते हैं, जिसने इस संसार को उत्पन्न किया है, जो पूजनीय है, जो ज्ञान का भंडार है, जो पापों तथा अज्ञान की दूर करने वाला हैं- वह हमें प्रकाश दिखाए और हमें सत्य पथ पर ले जाए।" 
 योग दिवस 
योग का लक्ष्य स्वास्थ्य में सुधार से लाकर मोक्ष प्राप्त करने तक है। जैन धर्म, अद्वैत वेदांत के मोनिस्ट संप्रदाय और शैव सम्रदाय के अन्तर में योग का लक्ष्य मोक्ष का रूप लेता है,जो सभी सांसारिक कष्ट एवं जन्म और मृत्यु के चक्र (संसार) से मुक्ति प्राप्त करना है,उस क्षण में परम ब्रह्मण के साथ समरूपता का एक एहसास है। महाभारत में, योग का लक्ष्य ब्रह्मा के दुनिया में प्रवेश के रूप में वर्णित किया गया है, ब्रह्म के रूप में,अथवा आत्मन को अनुभव करते हुए जो सभी वस्तुएँ में व्याप्त है। वर्तमान समय में अपनी व्यस्त जीवन शैली के कारण लोग संतोष पाने के लिए योग करते हैं। योग से न केवल व्यक्ति का तनाव दूर होता है बल्कि मन और मस्तिष्क को भी शांति मिलती है।योग बहुत ही लाभकारी है। 
योग न केवल हमारे दिमाग,मस्‍तिष्‍क को ही ताकत पहुंचाता है बल्कि हमारी आत्‍मा को भी शुद्ध करता है। 

🍁🦚 आपका दिन मंगलमय हो 🦚🙏
~~
निर्जला एकादशी,गायत्री जयंती,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक और प्रथम सरसंघचालक प. पू. डॉ केशवराव बलिराम हेडगेवार जी की पुण्यतिथि,अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

- Advertisement -

Hot Topics

Related Articles