कोरोना संक्रमण की वजह से IPL का 14वां सीजन फिलहाल टाल दिया गया है। BCCI के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने मंगलवार दोपहर करीब 1.15 बजे इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फिलहाल टूर्नामेंट को सस्पेंड किया गया है। हम देखेंगे कि इसे आगे पूरा कराया जा सकता है, या नहीं। इस बयान से जाहिर है कि IPL के बचे हुए 31 मैच की तारीख बाद में निर्धारित की जाएगी। दो दिन में कई खिलाड़ियों के पॉजिटिव आने के बाद ये फैसला लिया गया है।
शुरुआत से अब तक पॉजिटिव हुए खिलाड़ी और टीम स्टाफ
खिलाड़ी | टीम |
वरुण चक्रवर्ती | कोलकाता नाइट राइडर्स |
संदीप वॉरियर | कोलकाता नाइट राइडर्स |
नीतीश राणा | कोलकाता नाइट राइडर्स |
देवदत्त पडिक्कल | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
अक्षर पटेल | दिल्ली कैपिटल्स |
एनरिच नोर्खिया | दिल्ली कैपिटल्स |
डेनियल सैम्स | दिल्ली कैपिटल्स |
अमित मिश्रा | दिल्ली कैपिटल्स |
रिद्धिमान साहा | सनराइजर्स हैदराबाद |
लक्ष्मीपति बालाजी (कोच) | चेन्नई सुपर किंग्स |
किरण मोरे (कोच) | मुंबई इंडियंस |