Friday, September 29, 2023

6 दिन बाद अनिल यादव को जूस पिलाकर नेताओं ने खत्म कराया उपवास INC CONGRESS

आज़मगढ़ के रौनापार थाने के पलिया गांव में हुए पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ रिक्शा स्टैंड पर कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव अनिल यादव, प्रदेश सचिव संतोष कटाई, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमर बहादुर यादव, एनएसयूआई सचिव मंजीत यादव और विशाल दुबे ने उपवास सत्याग्रह आज महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत, उदितराज और पंजाब सरकार कैबिनेट मंत्री राजकुमार वैरका के हाथों जूस पीकर खत्म किया।

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी लगातार दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्यवाही और ग्रामीणों पर दर्ज फ़र्ज़ी मुकदमें की वापसी जैसी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। नीतिन राउत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के आंदोलन की जीत है कि पलिया में दलित परिवार की कुछ मांगे जिला प्रशासन ने पूरा किया है। इस लड़ाई को और व्यापक बनाना है। दलित पंचायत को संबोधित करते हुए अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर लड़ाई लड़ने को तैयार है।

पूरे प्रदेश में दलितों पिछड़ों की लड़ाई को मजबूत किया जाएगा।  दलित पंचायत को संबोधित करते हुए अनिल यादव ने कहा कि 6 दिन नहीं 60 दिन की भी भूख हड़ताल करनी होती तो करता, हमारे लिए यह लड़ाई स्वाभिमान की है। आज़मगढ़ को सपा ने चारागाह बना दिया। अब यह नहीं चलेगा। कांग्रेस जल्द ही आज़मगढ़ से दलित स्वभिमान यात्रा निकालेगी। 

- Advertisement -

Hot Topics

Related Articles