Tuesday, June 6, 2023

आगरा: बोरवेल में गिरा बच्चा,नौ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल निकाला गया AGRA UP SHIVA

घटना आगरा के फतेहाबाद के थाना निबोहरा के ग्राम धरियाई में एक बच्चे के बोरवेल के गड्ढे में गिर जाने से सुबह सुबह कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक बच्चा खेलते खेलते गहरे बोरवेल में जा गिरा जिसकी गहराई सौ फीट थी। सुबह तकरीबन 7:30 सात बजे गाँव का ही बच्चा शिवा बोरवेल में जा गिरा जिसकी सूचना आनन-फानन में पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके की नजाकत देख प्रशासन को सूचित किया इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने सेना और एनडीआरएफ को मदद के लिये बुलाया। सेना ने मोर्चा संभाल बच्चे को सकुशल शाम तक वापस निकाल लिया है।

चाय वाले से अभद्रता दरोगा को पड़ी महँगी, चरखारी विधायक के दखल के बाद दरोगा पर हुई कार्यवाही।

तकरीबन बारह बजे से सेना ने अपना ऑपरेशन शुरू किया और बोरवेल के समांतर में 100 फिट की दूरी पर एक गड्ढा खोदा गया जिससे एक सुरंग बना शिवा तक पहुँचा गया। वहीं बच्चे की सलामती के लिये गाँव के लोग दुआ कर रहे थे वहीं गाँव की महिलाओं ने सुबह से ही पूजन शुरू कर दिया था। वहीं शिवा के बाहर निकलते ही चारों ओर खुशी छा गयी,लोगों ने शिवा के निकलने के बाद सेना के जवानों की जय-जयकार की।

- Advertisement -

Hot Topics

Related Articles