हरियाणा के गुरुग्राम में एक Air Hostess की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गयी। 24 जून को नागालैंड की रहने वाली रोजी संगमा ने गुरुग्राम में आइसक्रीम खाने के बाद दम तोड़ दिया था। वहीं इस मामले की जाँच अब CBI को सौंप दी गयी है, वहीं रोजी के परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही करने का आरोप लगाया था।
जानकारी के मुताबिक रोजी संगमा और सैमुअल संगमा दोनों ही दिल्ली में रहते थे, रोजी की एक दिन अचानक तबियत खराब हुई तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद जब उनकी तबियत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इसके बाद रोजी को एक दिन अस्पताल में आइसक्रीम खिलाई गयी, जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गयी।
सैमुअल संगमा ने एक वीडियो रिकार्ड कर इसके बारे में बतलाया और उसी वीडियो में अस्पताल के लोगों पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया था। इसके कुछ दिनों बाद सैमुअल की भी मृत्यु हो गयी, वहीं नागालैंड में इसके बाबत काफी विरोध हुये, नागालैंड के कई बड़े नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को चिट्ठियां भी लिखी। इसके बाद अब केंद्रीय मंत्रालय ने इस मामले की जाँच CBI को सौंप दी है।