Friday, September 29, 2023

पिता के अंतिम संस्कार में जा रहा BDC सदस्य हुआ अगवा,अंतिम संस्कार के लिये करना पड़ा इंतजार

UP में आज ब्लॉक प्रमुख के चुनाव संपन्न हो गये, वहीं इस चुनाव के दौरान काफी-उठापटक देखने को मिली है। ऐसी ही घटना के एक सामने आयी है संतकबीरनगर से। जहाँ पिता के अंतिम संस्कार में जा रहे BDC सदस्य को सत्ता पक्ष के कुछ लोगों ने अगवा कर लिया, वहीं इस दौरान पिता का शव कई घंटों तक अंतिम संस्कार के लिये रखा रहा। मामला महुली थाना क्षेत्र के ठाठर गाँव का है, जहाँ अजय नामक BDC सदस्य के पिता का निधन हो गया। अजय के पिता का शव अंतिम संस्कार के लिये बिरहड़ घाट जा रहा था, तभी सत्ता पक्ष के कुछ लोग आकर BDC सदस्य अजय को मारपीट करके उठा कर-के ले गये।

इसके बाद वहाँ सनसनी फैल गयी, वहीं परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत धनघटा थाने में दी। वहीं जानकारी के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची तथा परिजनों को आश्वासन देकर शव को घाट में ले गये। इस दौरान अपहृत हुये बेटे के कारण पिता के शव को घंटों अंतिम संस्कार के लिये इंतजार करना पड़ा।

तकरीबन 6 से 7 घंटे बंदी रहने के बाद BDC सदस्य अजय लौट करके घाट लौटे और शाम को ही पिता का अंतिम संस्कार कर पाये। वहीं पुलिस ने इस मामले पर कहा है कि इस मामले की कड़ाई से जाँच की जा रही जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

- Advertisement -

Hot Topics

Related Articles