Thursday, September 28, 2023

Bihar: संदिग्ध अवस्था में 16 लोंगो की हुई मौत, प्रशासन जाँच में जुटा

बिहार के पश्चिमी चंपारण में दो दिन के अंदर हुई 16 मौतों से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वहीं इस घटना के बाद वहाँ के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने इस मामले की जाँच अपने स्तर से शुरू कर दी है, इसके लिये पाँच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक पश्चिमी चंपारण के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि इस मामले में गाँव वालों और पीड़ितों के परिजनों से बात की गयी है। वहीं जहरीली शराब के सेवन की बात अभी तक निकल करके नहीं आयी है। इस पूरे मामले की गहनता से जाँच की जा रही है। उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने बताया कि वहाँ की स्थिति में बराबर नजर बनाए हुये है, स्थानीय लोग इस संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। हम वहाँ कड़ी निगरानी रखे हुये है।

आपको बता दें कि वहाँ दो तीन दिनों में करीब आठ लोगों की जान चली गयी, इसके बाद यह आकंड़ा 16 लोंगो तक पहुँच गया जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया है।

- Advertisement -

Hot Topics

Related Articles