आज Bihar के मुख्य दल JDU को नया सिपहसालार मिल गया, आज दिल्ली में JDU की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में सर्वसम्मति से ललन सिंह को JDU का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। वहीं नयी नियुक्ति के बाद केंद्रीय मंत्री आरसीपी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जानकारी के अनुसार इस बैठक में Bihar के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल थे।
जानकारी के अनुसार JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद की दौड़ में ललन सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा था, वर्तमान समय में ललन सिंह मुंगेर लोकसभा सीट से JDU के सांसद है, वहीं ललन सिंह नीतीश कुमार के बेहद नजदीकी माने जाते है।
वहीं ललन सिंह JDU के संस्थापक सदस्यों में भी गिने जाते है, Bihar के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और इनकी दोस्ती 1970 में हुई थी और बीच में मतभेद भी आये लेकिन बाद में सब ठीक हो गये। वहीं अध्यक्ष बनने के बाद ललन सिंह ने बयान जारी करते हुये कहा कि नीतीश कुमार से उनके संबंध वर्षों से हैं, हमारे संबंध का कोई पैमाना नहीं है। वह हमारे नेता हैं और सालों तक उनके साथ काम किया है, और आगे भी करेंगे।