Thursday, September 28, 2023

BJP का मिशन UP: पेठा खिला सांसदों को दी गयीं जिम्मेदारियां

UP में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज है, सत्ता पक्ष BJP ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। BJP ने चुनाव को लेकर एक कदम बढ़ाते हुये कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी है, अब सांसदों को मिशन UP की जिम्मेदारियां आज सौंपी गयी। आज संसद सत्र के बीच UP के सांसदों की बैठक हुई, इस दौरान सभी उपस्थित सांसदों को आगरे का पेठा दे कर पिछली कड़वाहट को भूलने का आग्रह किया गया।

वहीं इसे BJP के चुनाव के पहले आयी दरारों के भरने के तौर पर देखा जा रहा है, इस बैठक में BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महामंत्री संगठन सुनील बंसल, यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद थे। वहीं BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सांसदों को संबोधित करते हुये कहा कि सभी नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री 15 अगस्त के बाद अपने अपने क्षेत्रों में जाकर यात्राएं निकाले, इसके साथ ही अपने संसदीय क्षेत्र के अलावा तीन और लोकसभा सीटों में भी यात्रा करें।

इसके साथ उन्होंने कार्यकर्ताओं पर ज्यादा ध्यान देने को सभी सांसदों से कहा कि आप संसदीय क्षेत्र में अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करें, इसके साथ उनमें जो भी असंतोष हो उसका बैठकर वहीं निदान किया जाये। वहीं इस कार्यक्रम में सभी सांसदो को सरकार के कार्यो की बुकलेट भी सौंपी गयी, साथ ही सरकार की नई जननीतियों को घर घर पहुँचाने की बात कही गयी।

- Advertisement -

Hot Topics

Related Articles