जैविक खेती का प्रचलन इन दिनों जोरों पर है, खेती के इस नये तरीके को आजमाने वाले किसान काफी फायदे में भी रहते हैं। वहीं सरकार ने भी इसके लिये पहल कई सालों पहले शुरू कर दी, वहीं सरकार अब इसे बड़े रूप में प्रोत्साहित कर रही है। आपको बता दें इन्हीं उद्देश्यों के चलते भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति की शुरुआत की गयी थी, जिसे BPKP नाम भी दिया गया था। वहीं BPKP योजना के अनुसार इस तरीके से खेती करने वाले लोगों को 12200 रुपये प्रति हेक्टेयर की धनराशि सरकार की सौंपी जा रही है।
जानकारी के अनुसार केंद्र तीन वर्षों के लिये BPKP के अंतर्गत किसानों को आर्थिक मदद दे रही है, यह राशि खेतों को पूर्ण रूप से जैविक बनाने, उनके क्लस्टर निर्माण, क्षमता निर्माण आदि के लिये दी जाती है। वहीं अभी तक 8 राज्यों में जैविक खेती के लिये 5 लाख हेक्टेयर का क्षेत्र कवर किया जा चुका है, वहीं अगर इन राज्यों को दी गयी धनराशि के बारे में बात करें तो 4980.99 लाख रुपये जारी किये जा चुके है।
वहीं केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों ने बड़े पैमाने पर जैविक खेती को बढ़ावा दिया, अकेले आंध्र प्रदेश में ही 2 लाख हेक्टेयर जैविक खेती के अंतर्गत लायी गयी है।