Friday, September 29, 2023

BSP ने खेला नया कार्ड, लड़ेगी खुशी दुबे का केस

UP में विधानसभा चुनाव की गर्माहट दिनों दिन बढ़ती जा रही है, वहीं अब BSP ने ब्राह्मणों को अपने पाले में करने के लिये नया दाँव खेला है। आपको बता दें कि BSP अब बिकरु काँड में आरोपी बनाई गयी खुशी दुबे की लड़ाई लड़ेगी। खुशी दुबे का केस BSP की ओर से सतीश चंद्र मिश्रा लड़ेंगे, वहीं खुशी दुबे विकास दुबे के भतीजे अमर दुबे की पत्नी हैं।

BSP के बड़े ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन 23 जुलाई को अयोध्या में है, ऐसे में यह सम्मेलन से पहले BSP का बड़ा दाँव माना जा रहा है। आज BSP के नेता नकुल दुबे ने इसका ऐलान किया है, वह सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिये अयोध्या गये है। उन्होंने आगे बताते हुये कहा कि बिकरु कांड के बाद खुशी दुबे पर हत्या और आपराधिक साजिश समेत कई गंभीर मामलों में मामला दर्ज किया गया है।

दूसरी तरफ उनके परिजनों ने इसको लेकर कानपुर देहात की विशेष अदालत में हलफनामा पेश किया था, जिसमें दावा किया गया था कि खुशी दुबे नाबालिग है। वहीं खुशी दुबे के वकील ने अदालत को यह भी बताया था कि खुशी दुबे की शादी बिकरु कांड के ठीक तीन पहले हुई थी। नकुल दुबे ने बताया कि BSP महासचिव सतीश मिश्रा खुशी दुबे का केस लड़ेंगे और उनकी रिहाई की माँग करेंगे।

- Advertisement -

Hot Topics

Related Articles