BSP सुप्रीमो मायावती ने ब्राह्मणों को समेटने के लिये आज बड़ा दाँव खेला है, वहीं BSP अब अयोध्या में एक बड़े ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन करेगी। पत्रकारों से मुखातिब होते हुये BSP सुप्रीमो मायावती ने कहा कि पिछले बार के चुनाव में ब्राह्मण BJP के बहकावे में आ गये थे, लेकिन अब वह पछता रहें हैं। अब ब्राह्मणों को BSP के साथ आ जाना चाहिये, भाजपाइयों व कांग्रेसियों ने दलितों को भी बहुत बहकाया है।
उनके साथ खूब खिचड़ी खायी गयी है, लेकिन उन्हें दलितों पर गर्व है कि उनके बहकावे में वह नहीं आये है। वहीं पर भी उन्होंने बोलते हुये कहा कि केंद्र सरकार को भी किसानों की भावनाएं समझनी चाहिये। संसद के मानसून सत्र में BSP के सांसद इस मुद्दे को संसद में जोर शोर से उठाएंगे। उन्होंने ब्राह्मणों से आह्वाहन किया कि उन्हें अब एकजुट हो जाना चाहिये।
आगे उन्होंने बतलाया कि ब्राह्यणों के जोड़ने के लिये 23 जुलाई से BSP एक अभियान की शुरुआत कर रही है। BSP का यह अभियान अयोध्या से शुरू होगा, जिसकी अगुवाई सतीश चंद्र मिश्रा करेंगे। उन्होंने कहा कि Congress और BJP पर आखिर ब्राह्मण कब तक और कितना भरोसा करेंगे? अब समय आ गया है कि दोनों को ही तिलांजलि दे दी जाये।