Tuesday, June 6, 2023

देश की पहली Covid रोगी फिर से हुई संक्रमित

भारत में कोरोना का पहला मामला केरल की एक छात्रा में देखने को मिला था। जिसके बाद देश में यकायक मामलों में तेजी आ गयी थी। वहीं आज मिली जानकारी के अनुसार भारत की पहली कोरोना रोगी महिला फिर से एक बार Covid-19 वायरस से संक्रमित पायी गयी हैं, केरल के त्रिशुर के स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि वह Covid-19 की चपेट में फिर से आ गयी है, उनकी RT-PCR रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। वहीं वह पढ़ाई करने के लिये नई दिल्ली जाने की तैयारी कर रहीं थी, इसी दौरान उनका नमूना लेकर जाँच की गयी और वह फिर से संक्रमित पायी गयी हैं।

वहीं अब वह घर पर हैं और स्वस्थ है। 30 जनवरी 2020 को यह महिला Covid संक्रमित पायीं गयी थी, वहीं यह महिला चीन के वुहान विश्वविद्यालय में मेडिकल की छात्रा है, वह अपनी पढ़ाई के सेमेस्टर अवकाश पर घर आयी थी। जिसके बाद उनका टेस्ट किया गया तो वह संक्रमित निकलीं और भारत की पहली Covid-19 रोगी बन गयीं।

- Advertisement -

Hot Topics

Related Articles