हरियाणा सरकार ने राशन की धांधली रोकने के एक नयी और अनोखी पहल की शुरूआत की है। इस पहल के अंतर्गत गुरुग्राम में गेहूँ ATM (Grain ATM) का शुभारंभ किया गया है। जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम के फारुखनगर में इसकी स्थापना की गयी है, वहीं इस यह ATM पैसे निकालने वाले ATM की तर्ज पर है बस इसमें पैसों की जगह गेहूँ निकलेगा।
इस मशीन व गेहूँ ATM का नाम अन्नपूर्ति रखा गया है, वहीं यह देश का पहला गेहूँ ATM है। जानकारी के अनुसार इसमें राशन डिपो पर जाकर कोई भी कार्ड धारक अपने आधार व राशन कार्ड द्वारा मिलने वाला राशन प्राप्त कर सकता है। हरियाणा प्रदेश सरकार की यह योजना आगे भी बढ़ाई जायेगी, जिसमें प्रदेश के अन्य जगहों में यह गेहूँ ATM लगायें जायेंगे।
इस गेहूँ ATM द्वारा एक मिनट में 10 किलोग्राम तक अनाज निकाला जा सकेगा, इन मशीन का मकसद राइट क्वांटिटी टू राइट बेनिफिशरी है। इसके द्वारा राशन में हो रही घटतौली को रोका जा सकेगा, इससे राशन में सामने आ रही अनियमितता रूकेगी।