आज दूसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुये श्रीलंका ने भारत को 276 रनों का लक्ष्य दिया है, वहीं जानकारी मिलने तक भारत ने दो विकेट गँवा दिये है। भारत को पहला झटका पृथ्वी शॉ के रूप में लगा, जिन्हें वानीन्दू हसारंगा ने उन्हें क्लीन बोल्ड करके भारत को पहला झटका दिया। पृथ्वी शॉ 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। इसके बाद भारत के पहले वनडे में हीरो रहे ईशान किशन 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गये, उन्हें कासुन रजिथा ने बोल्ड किया।
वहीं श्रीलंका ने अविष्का फर्नाडो और चरिथ असलंका के अर्धशतकों के बदौलत 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 275 रन बनायें। वहीं भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल ने 3-3 विकेट झटके। इसके साथ ही दीपक चाहर ने 2 झटके।