Tuesday, June 6, 2023

Cooler में उतरा करंट,चार बहनों के बीच इकलौते भाई की हुई मृत्यु

मासूम के मौत की घटना सीतापुर की है। जहाँ कूलर में करंट उतरने से नासमझ मासूम की जान चली गयी। जानकारी के मुताबिक पिसावां के बहरामऊ गाँव निवासी मुन्ना खाँ जोकि बहरामऊ के प्रधान भी है। उनके चार बेटियां व एक पुत्र है।

घटना के उनके घर में दो साल का पुत्र फैज खान सोमवार के दिन कमरे में खेल रहा था। उसी कमरे में कूलर भी चल रहा था। खेलते खेलते मासूम ने कूलर पकड़ लिया और उस कूलर में पहले से ही करंट आ रहा था। वहीं मासूम फैज की चीख कमरे से सुन उसकी बहनें कमरे की ओर भागी और बिजली सप्लाई को बाधित करने का भरपूर प्रयास क़िया।

लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था कुछ देर बाद मासूम फैज की मौत करंट से हो गयी। वहीं इस घटना के बाद पूरे गाँव में कोहराम मच गया,घरवालों समेत पड़ोसी भी इस घटना पर बिलख बिलख रोये। वहीं मुन्ना खाँ की पत्नी बदहवास होकर बार बार बेहोश हुई। वहीं आस पास के लोग उन्हें संभालने में लगे हुये थे।

ग्राम प्रधान मुन्ना खाँ ने इस घटना को ईश्वर की इच्छा बताया। वहीं आस पास क्षेत्र में भी मुन्ना खाँ अपने व्यवहार के चलते लोगों के दिलों में राज करते हैं। वहीं इस घटना के बाद उनके घर का इकलौता चिराग बुझ गया।

- Advertisement -

Hot Topics

Related Articles