DELHI में गाजीपुर बॉर्डर में महीनों से प्रदर्शन कर रहे किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की ख़बर आ रही है। जानकारी के मुताबिक भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि का स्वागत करने के लिये भाजपा के कार्यकर्ता दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे में उनके इंतजार में खड़े थे। वहीं प्रदेश मंत्री के आने के बाद उनका काफिला जब दिल्ली गाजियाबाद वाली लेन पर किसानों के मंच सामने पहुँचा।
तो वहाँ किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं में नोंकझोंक हो गयी। इस घटना के लिये दोनों पक्ष एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता कह रहे है कि किसानों ने उनके साथ अभद्रता की है। वहीं किसानों ने कहा है कि उनके खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपशब्द कहे है।
वहीं इस मामले में भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि भाजपा के कार्यकर्ता मंच पर जबरजस्ती कब्जा करने चाहते थे। यह लोग काफी दिनों से यहाँ आ रहे है और यहाँ का माहौल खराब करना चाहते है। उन्होंने हंगामा करने वाले और मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारियों की माँग की है।