Friday, September 29, 2023

DELHI: बीजेपी कार्यकर्ताओं से घिरे उपमुख्यमंत्री,जमकर हुई नारेबाजी

दिल्ली में आज राजनीतिक सरगर्मियां तेज है। वाकया रोहतास नगर का है जहाँ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एक स्कूल का निरीक्षण करने गये थे,जहाँ उन्हें बीजेपी कार्यकर्ताओं ने घेरकर नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं इस घटना के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने Tweet करके बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने Twitter में Tweet करके लिखा है कि आज रोहतास नगर में स्कूल बनने का विरोध भाजपा नेताओं व गुंडों ने स्कूल में तोड़फोड़ की है।

उन्होंने आगे लिखा है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मेरी गाड़ी को तोड़ा,स्कूल में मौजूद महिला शिक्षकों,इंजीनियर्स और मजदूरों के साथ बदतमीजी की। भाजपाइयों को स्कूल बनने, पढ़ने लिखने से इतनी चिढ़ क्यों है?
इसके बाद इसी मामले में दिल्ली के गृह एवं लोक निर्माण मंत्री सतेंद्र जैन ने Tweet करके लिखा है कि भाजपा हमें रोकने के लिये कितने भी हाथ-पैर मार ले,हम रुकने वाले नहीं है। उन्होंने आगे लिखा है कि भाजपा चाहे हजार हमले करवा ले,हमें डरा नहीं सकती। हमने दिल्ली के लोगों की सेवा करने का संकल्प लिया है,इससे हमें कोई नहीं रोक सकता है।

- Advertisement -

Hot Topics

Related Articles