Tuesday, June 6, 2023

Delhi: खुलेंगे शैक्षणिक संस्थान और हॉल,नई Unlock गाइडलाइंस हुई जारी

कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब कमतर नजर आ रही है। वहीं अब सरकारें लगातार ढ़ील देती नजर आ रही है, इसी क्रम में आज दिल्ली सरकार ने Unlock-7 की गाइडलाइंस जारी कर दी है। मौजूदा दिल्ली सरकार ने शैक्षणिक प्रशिक्षण के लिये स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को 50% क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दे दी है, साथ ही साथ ऑडिटोरियम या असेंबली हॉल को खोलने की अनुमति भी दी गयी है।

वहीं अब किसी भी ट्रेनिंग के लिये DDMA की स्वीकृति नहीं लेनी होगी। वहीं अभी दिल्ली में सिनेमाहॉल,स्विमिंग पूल,स्कूल,स्पा,कॉलेज खोलने की अनुमति नहीं है। वहीं दफ्तरों में कामकाज अभी 50% फीसद अनुमति के साथ चल रहा है, वहीं बाजार भी सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक खुल रही है।

इसके साथ ही सरकारी दफ्तर में ग्रुप ए के कर्मचारियों 100 फीसदी और अन्य कर्मचारियों को 50 फीसद के साथ ही कामकाज को सुचारू रूप से जारी रखा गया है।

- Advertisement -

Hot Topics

Related Articles