कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होते ही राजधानी दिल्ली में अब लॉकडाउन में थोड़ी ढील दी गयी है,मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसके बाबत जानकारी दी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि अगर कोरोना के केसेज बढ़ते है तो जो रियायत दी है उन्हें वापस लिया जा सकता है वहीं केसेज में कमी आने पर और भी रियायतें दी जा सकती हैं।
ये रहे प्रेस कांफ्रेंस के मुख्य बिंदु-
- बाजार और मॉल ऑड इवन के आधार पर खोले जायेंगे,इनका समय 10 बजे से शाम 8 बजे तक होगा।
- दिल्ली मेट्रो का संचालन 50 % क्षमता के साथ होगा।
- वहीं सरकारी दफ्तरों में ग्रुप ए के अफसर सभी काम पर आयेंगे वहीं उनके नीचे वाले अफसर 50 % ही काम करेंगे।
- निजी दफ्तरों को 50% कर्मचारियों के साथ काम करने का आदेश दिया गया है।
- रोज़ाना खुलने वाली दुकानों में स्टैंड अलोन शॉप इसेंशियल सर्विस की दुकानें रहेंगी।
इसके अलावा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तीसरी लहर को लेकर कल हमने दो बैठकें की जो लगभग 6 घंटे तक चली,अब हमें तीसरी लहर की तैयारी करनी है ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि तीसरी लहर नहीं आयेगी इसके लिये हमें पहले से तैयार रहना है। वहीं दिल्ली में 64 ऑक्सीजन प्लांट जल्द ही तैयार हो जायेंगे दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी के कारण दिल्ली में हालात ख़राब हो गये थे।
- Advertisement -