Tuesday, June 6, 2023

Dilip Kumar: ऐसे अभिनेता जिनका सियासत से रहा गहरा नाता,नेताओं ने भुनाई उनकी लोकप्रियता

मशहूर अभिनेता Dilip Kumar ने आज मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में सुबह अंतिम साँस ली। अदाकारी के अलावा अभिनेता Dilip Kumar का सियासत से भी गहरा नाता रहा। दूसरी तरफ उनकी प्रसिद्धि का फायदा कई नेताओं ने बखूबी भुनाया। आपको बता दें कि अभिनेता Dilip Kumar पंडित जवाहरलाल नेहरू को अपना आदर्श मानते थे।

वहीं पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें कांग्रेस का प्रचार करने के जब जब आमंत्रित किया उन्होंने कभी मना नहीं किया। उनकी प्रसिद्धि को अटल बिहारी वाजपेयी,सोनिया गाँधी सहित कई समाजवादी नेताओं ने एक समय बखूबी भुनाया। इन्हीं नजदीकियों के चलते अभिनेता Dilip Kumar राज्यसभा में सदस्य भी रहे।

एक बार पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें युवक कांग्रेस के आयोजित सम्मेलन में भाषण देने के लिये आमंत्रित क़िया। इस बारे में उन्होंने कहा कि हमारे संगठन में बहुत से ऐसे लोग है जो अभिनेता Dilip Kumar जैसी कुशलता से अपनी बात कह सकते है। इसके बाद उन्होंने कई नेताओं के लिये प्रचार किया और उन्हें चुनाव जिताने में मदद भी की।

वहीं बाबरी विध्वंस के बाद उन्होंने राजनीति में कदम फूँक-फूँक करके रखना शुरू कर दिया और वह केवल चयनित लोगो के लिये ही प्रचार करने लगे। अभिनेता Dilip Kumar ने एक बयान जारी करते हुये कहा था कि उन्होंने राजनीति में में एंट्री नहीं मारी है। वह सिर्फ देश की एकता और अखंडता में विश्वास रखने वाले उम्मीदवारों का ही समर्थन करेंगे।

- Advertisement -

Hot Topics

Related Articles