आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कई राज्यों के राज्यपाल को बदल दिया है। वहीं ऐसी संभावना जताई जा रही है कि यह बदलाव Modi सरकार में मंत्रिमंडल में विस्तार के चलते किये जा रहे है। आज राष्ट्रपति के द्वारा कर्नाटक,मध्यप्रदेश और हिमाचल सहित आठ राज्यों में नये राज्यपाल नियुक्त किये गये है।
वहीं राजस्थान के दिग्गज दलित नेता थावर चंद गहलोत को कर्नाटक राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं थावरचंद गहलोत केंद्र में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री भी है। इसके साथ मिजोरम में हरिबाबू कंभमपति,मध्यप्रदेश में छगनभाई पटेल को इन राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
वहीं हिमाचल के राज्यपाल अब राजेंद्रन विश्वनाथ हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय होंगे। वहीं जिन राज्यपालों को यहाँ से वहाँ किया गया है उनके नाम निम्नवत है-
त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस अब झारखंड की कमान संभालेंगे, वहीं हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को अब त्रिपुरा की कमान सौंपी गयी है। वहीं मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया गया।