देश भर में सक्रिय हुये मानसून ने अब कहर बरपाना शुरू कर दिया है, जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में हालात खराब हो गये है। महाराष्ट्र के रत्नागिरी, रायगढ़, पालघर, ठाणे और नागपुर आदि में बाढ़ की स्थितियां बन गयी हैं। वहीं महाराष्ट्र में बारिश के कारण मची तबाही से 41 लोंगो की जान जा चुकी है, जबकि कई जनपदों में स्थिति अभी भी खतरनाक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक आज रायगढ़ के तलई गाँव में भारी बारिश के कारण पहाड़ का मलबा गिर गया, इस मलबे में 35 घर दब गये।
वहीं इस दर्दनाक हादसे में 36 लोंगो के जान गँवा देने की पुष्टि हुई है। वहीं घटनास्थल में लगातार बचाव कार्य जारी है, वहीं मलबे में 30 से ज्यादा लोंगो के दबे होने की खबर है। वहीं बचाव कार्य में जुटी NDRF की टीम को भारी बारिश के चलते बचाव कार्य में बाधा पहुँच रही है, वहीं महाराष्ट्र के सतारा जिले में भूस्खलन से 8 लोंगो की जान और चली गयी है।