Thursday, September 28, 2023

High Court ने दिया आदेश,Twitter पर कार्यवाही कर सकती है सरकार

Twitter और सरकार के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं अब सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी Twitter को High Court की ओर से एक और झटका मिला है। वहीं सरकार अभी भी यही कह रही है कि Twitter सरकार के नये IT Rules का पालन नहीं कर रहा है।

वहीं High Court के इस फैसले ने सरकार को कार्यवाही करने के लिये वाजिब वजह भी दे दी है, जोकि आगामी दिनों में Twitter की मुश्किलें बढ़ा सकता है। सुनवाई के दौरान High Court ने कहा कि Twitter को अंतरिम संरक्षण नहीं दिया गया है। वहीं Twitter अब अगर नये IT Rules का पालन नहीं करता है, तो ऐसे में सरकार Twitter पर कार्यवाही कर सकती है।

वहीं High Court ने Twitter को आदेश दिया है कि उनकी तरफ से बनाये गये दोनों अंतरिम अधिकारियों को दो दिन के भीतर Court में हलफनामा प्रस्तुत करना होगा, जिससे उनकी जवाबदेही तय हो सके।

- Advertisement -

Hot Topics

Related Articles