Independence Day की इस साल 75 वीं वर्षगाँठ है, जिसको लेकर उत्साह के साथ पूरे देश में तैयारियां चल रहीं हैं। इसके साथ ही विदेश में बसे भारतीय भी भारत की स्वतंत्रता की प्लैटिनम जुबिली पर कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहते है, वहीं अमेरिका में भी 15 अगस्त के दिन कई कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसके लिये काफी दिन पहले से तैयारियां शुरू कर दी गयी थी।
जानकारी के अनुसार अमेरिका के टाइम स्क्वायर में इस बार सबसे बड़ा तिरंगा फहरेगा, यह तिरंगा 6 फीट चौड़ा और 10 फीट लंबा होगा इसके साथ ही पोल की ऊँचाई 25 फीट रहेगी। आपको बता दें कि भारतीय प्रवासियों का संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन( FIA) न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी इस कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है, वहीं टाइम स्कवायर के बिल बोर्ड पर 15 अगस्त को 24 घंटे कार्यक्रम चलेंगे।
इसके साथ ही अमेरिका में कई जगहों पर बड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे, साथ ही एंपायर स्टेट बिल्डिंग को भारतीय तिरंगे के कलर में सजाया जायेगा। इस कार्यक्रम के बारें में जानकारी देते हुये FIA ने बताया कि इस दिन टाइम स्कवायर में महावाणिज्य दूत रंधीर जैसवाल झंडे को फहराएंगे, वहीं पिछले साल भी इसी स्थान पर तिरंगा फहराया गया था। दूसरी तरफ कार्यक्रम का समापन हडसन नदी में एक बड़े क्रूज में शानदार रात्रि भोज के साथ किया जायेगा।