दर्दनाक घटना Jharkhand के खूंटी जिले से सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली से एक ही परिवार के पाँच लोंगो की मृत्यु हो गयी। आपको बता दे कि खूंटी जिले में 60 साल के मंगा मुंडा कामकाज के चलते परिवार के साथ खेत गये हुये थे। वहीं खेती के काम करने के उद्देश्य से वह हल-बैल भी ले गये थे। इसी बीच बारिश शुरू हो गयी तो वह वापस घर को लौटने लगे।
इसी बीच बारिश तेजी से शुरू हो गयी तो परिवार के सभी लोग बारिश से बचने के लिये एक पेड़ की ओट में छिप गये। पेड़ के नीचे वह बारिश रुकने का इंतजार कर रहे थे तभी अचानक आकाशीय बिजली पेड़ में आ गिरी। आकाशीय बिजली गिरने से मंगा मुंडा व उनके परिवार के सभी सदस्य इसकी जद्द में आ गये।
मंगा मुंडा के परिवार के सदस्यों की मौत मौके पर ही हो गयी। मृतकों में मंगा मुंडा(60) वर्षीय,जीवंती मुंडा मुंडाइन(54) वर्षीय,बेटा पूना मुंडा(28) वर्षीय, बहु जया मुंडा(25) वर्षीय और इनका बेटा आयुष मुंडा शामिल है। इस दर्दनाक घटना की जानकारी होते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुँची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।