J&K में आज फिर Drone देखे जाने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार कालूचक और कुंजवानी में सुबह Drone दिखे है। वहीं अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। आपकों बता दें कि पूर्ववत के दिनों में अभी Drone द्वारा ही जम्मू में हमला किया गया था। वहीं J&K में लगातार Drone घूमते हुये देखे जा रहे है। जानकारी के मुताबिक J&K में Drone देखे जाने की यह तीसरी घटना है। वहीं यह दूसरा मौका है जब Drone 24 घंटे में देखे गये है। वहीं देखे गये Drone काफी ऊँचाई पर उड़ते हुये देखे गये है,वहीं इनमें सफेद रंग की Light जल रही थी। दूसरी तरफ जम्मू वायु सेना के हवाई अड्डा परिसर में हुये हमले की जाँच NIA (राष्ट्रीय जाँच एजेंसी) को सौंप दी गयी जोकि जाँच के लिये वहाँ पहुँच चुकी है। वहीं NSG (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) के एक विशेष बम निरोधक दस्ते ने अपने स्तर से इस मामले की जाँच पहले ही शुरू कर दी थी। टेक्निकल एरिया में हुये विस्फोट में RDX और TNT के इस्तेमाल की संभावना व्यक्त की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि Drone को नियंत्रित कहाँ से किया जा रहा था। अनुमान ये लगाया जा रहा है कि सीमापार से भी यह कोशिश की जा सकती है वहीं स्थानीय हैंडलर के होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।