Tuesday, June 6, 2023

कर्नाटक को मिलेगा आज नया मुख्यमंत्री, BS येदियुरप्पा ने सौंपा इस्तीफा

कर्नाटक में मचे सियासी घमासान के आज थमने के आसार है, क्योंकि कल शाम को BS येदियुरप्पा ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है, ऐसे में नये चेहरे के आना तय माना जा रहा है। वहीं सियासी गलियों में इस समय चर्चा जोरों पर है कि किसे मुख्यमंत्री बनाया जायेगा। दूसरी तरफ आज शाम पाँच बजे विधायक दल की बैठक बुलाई गयी है, इसके लिये केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जी कृष्ण रेड्डी को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

पर्यवेक्षक बनाये गये ये दोनों नेता दिल्ली से बेंगलुरु के लिये आज रवाना होंगे, इनके साथ कर्नाटक राज्य के प्रभारी अरुण सिंह भी बेंगलुरु पहुँचेंगे। आपको बता दे कि कल 26 जुलाई को ही BJP की कर्नाटक सरकार को दो साल पूरे हुये है।

वहीं वहाँ नये मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कयासों का दौर जारी है, कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के लिये तीन नामों की चर्चा जोरों पर है। जिनमें से विश्वेश्वरा हेगड़े, बसवराज बोम्मई और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी शामिल है।

- Advertisement -

Hot Topics

Related Articles