कई दिनों से एक तबका OTT प्लेटफॉर्म में फैली अश्लीलता के खिलाफ आवाज उठाता रहा है, काफी लोगों ने इसके बाबत बाकायदा FIR तक लोंगो ने दर्ज करायी है। दूसरी तरफ OTT में फैली अश्लीलता के खिलाफ अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का गिरफ्तार होना पहला कदम माना जा रहा है। कल रात उन्हें मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने सबूतों की बिनाह पर गिरफ्तार कर लिया है।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने जानकारी देते हुये बताया कि उनके खिलाफ यह केस फरवरी 2021 में दर्ज किया गया था, जिसके बाद जाँच चल रही थी। वहीं क्राइम ब्रांच को जब राज कुंद्रा के संलिप्तता के पक्के सबूत मिल गये, उनके आधार पर उनकी गिरफ्तारी की गयी है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने जानकारी देते हुये बताया कि राज कुंद्रा ही इस पूरे मामले के मास्टरमाइंड है, राज कुंद्रा और उनके भाई ने केनरिन नामक एक कंपनी बनाई है, जोकि अश्लील फिल्में दिखाये जाने का कार्य करती है।
वहीं इस कंपनी द्वारा बनायी गयी फिल्में भारत में शूट करके, We Transfer के जरिये विदेशों में भेजी जाती थी। वहीं इन फिल्मों को बनाने के लिये होटल और घरों को किराये में लिया जाता था।