Sunday, March 26, 2023

देश में मानसून ने दी दस्तक,जानें कब पहुँचेगा उत्तर-भारत MANSOON NORTH

आज के ही दिन मानसून ने दक्षिण भारत के केरल में दस्तक दी है,दस्तक देने के साथ ही मानसून आगे को बढ़ चुका है। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय मोहपात्र ने कहा है कि दक्षिण पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दी है,वहीं मानसून के आने की स्थितियां पहले ही बन चुकी थी। इस बार का मानसून दो दिन की देरी से आया है लेकिन मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि इस बार बारिश सामान्य से बेहतर 101 फ़ीसदी होगी।
जून के अंत होगा आधा देश कवर,जुलाई की शुरूआत में पहुँचेगा मानसून उत्तर-भारत |

दक्षिण भारत में मानसून आमतौर पर जून शुरू होते ही पहुँच जाता है,वहीं तेजी पकड़ते हुये एक हफ्ते के भीतर ही पूर्वोत्तर भारत को Cover कर लेता है,जून के मध्य में मानसून पूरे महाराष्ट्र,दक्षिण मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़ कर हिस्से के साथ ओडिशा के कुछ हिस्सों को छुएगा।

आपको बता दें उत्तर भारत में मानसून बिहार के रास्ते किशनगंज होते हुये प्रवेश करता है वहीं जून के तीसरे हफ़्ते तक उत्तर भारत में आने की संभावना रहती है। वहीं देश की राजधानी नई दिल्ली में 25 जून के आसपास मानसून पहुँचता है लेकिन इस बार देरी हो सकती है।

- Advertisement -

Hot Topics

Related Articles