Friday, September 29, 2023

खेल रत्न व अर्जुन पुरस्कार के लिये भेजे गये खिलाड़ियों के नाम,BCCI ने भेजे नाम

BCCI ने आज खेल रत्न व अर्जुन पुरस्कार के लिये नाम केंद्र सरकार को भेज दिये है। BCCI ने खेल रत्न के लिये 2 और अर्जुन पुरस्कार के लिये तीन खिलाड़ियों के नाम भेजे है। साथ ही इन सभी भेजे गये नामों में एक महिला खिलाड़ी का नाम भी सम्मिलित है। आपको बता दें कि केंद्रीय खेल मंत्रालय ने नये खेल पुरस्कारों की घोषणा के लिये खिलाड़ियों के नाम माँगे थे जिसके बाद BCCI ने उन्हें यह सूची सौंपी है।

BCCI ने खेल रत्न पुरस्कार के लिये दो नामों का चुनाव किया है। जिनमें से भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज और भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन शामिल है। वहीं अर्जुन पुरस्कार के लिये गबरू के नाम से प्रसिद्ध शिखर धवन,क्रिकेटर केएल राहुल,तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के नाम भेजे गये है।

वहीं ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने दिग्गज फुटबालर सुनील छेत्री के नाम की सिफारिश राजीव गाँधी खेल रत्न अवार्ड के लिये की है। वहीं भेजे गये सभी नामों पर अंतिम फैसला खेल पुरस्कारों की कमेटी करती है। इसके लिये एक लंबी प्रक्रिया चलती है,अब खेल संघ अपने खिलाड़ियों के नामों की सिफारिश करेंगे। इसके बाद अंतिम निर्णय कमेटी अपने विवेकानुसार लेती है।

- Advertisement -

Hot Topics

Related Articles