Thursday, September 28, 2023

अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता ख़त्म,स्वास्थ्य केंद्र में सीधे लगेगी COWIN PORTAL

ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सिनेशन धीमा होने की वजह से सरकार इसमें रोज रोज बदलाव करके इसे सरल बनाना चाहती है,जिससे जल्द से जल्द वैक्सिनेशन हो सके। उसी क्रम में यह फैसला लिया गया है कि अब वैक्सीन लगवाने के लिये Cowin पोर्टल में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य नहीं होगा,इसे वैक्सीन लगवाने के नियम में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज जानकारी देते हुये बतलाया कि Cowin पर रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता को खत्म करने का फैसला किया गया है,अब कोई भी व्यक्ति नजदीकी टीकाकरण केंद्र जाकर सेंटर पर रजिस्ट्रेशन करवा सकता है,साथ ही वह वहाँ वैक्सीन लगवा सकता है। इसके साथ यह भी जानकारी दी गयी कि गाँवो और शहरी क्षेत्रों में जाकर हेल्थ वर्कर्स और आशा कार्यकर्ता लोगों को ऑन साइट रजिस्ट्रेशन के लिये जागरूक करेंगे। वहीं 13 जून तक Cowin के जरिये 28.36 करोड़ रजिस्ट्रेशन में से 16.54 करोड़ लोंगो ने ही ऑन-साइट रजिस्ट्रेशन कराया है।

- Advertisement -

Hot Topics

Related Articles