केंद्र सरकार ने आज गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया, जहाँ इस साल पद्म विभूषण के लिये 4 नाम चुने गये हैं। बता दें कि 17 हस्तियों के नाम भी पद्मभूषण के लिये चुने गये हैं, इसके साथ ही पद्मश्री सम्मान के लिये 107 नामों का चयन हुआ है।
इन लोगों को दिया गया पद्म विभूषण सम्मान-
जिन लोगों को पद्म विभूषण उनमें से 3 लोंगो को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है, जिनमें से पूर्व CDS बिपिन रावत ( सिविल सेवा), BJP के पूर्व नेता कल्याण सिंह (सार्वजनिक मामले), गीताप्रेस गोरखपुर के अध्यक्ष रहे राधेश्याम खेमका (साहित्य और शिक्षा) को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है। इसके साथ ही भारतीय शास्त्रीय संगीतज्ञ डॉक्टर प्रभा अत्रे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।
इन्हें मिला पद्म भूषण सम्मान-
वहीं पद्मभूषण के जिन नामों का हुआ उनमें से दो को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जायेगा, इसके साथ ही नेताओं में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, पश्चिम बंगाल के पूर्व CM बुद्धदेव भट्टाचार्य शामिल हैं। इसके साथ ही माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, गूगल के CEO सुंदर पिचाई, भारत बॉयोटेक के संस्थापक कृष्णा एल्ला, सीरम इंस्टिट्यूट के सायरस पुन्नावाला आदि के नाम प्रमुख हैं।
इन चेहरों को मिला पद्मश्री-
ओलंपिक गेम्स के गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा, ओलंपिक में मेडल पाने वाले सुमित अंतिल, भारत की फील्ड हॉकी प्लेयर वंदना कटारिया, पैराओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली अवनी लखेरा, लदाख के साँसद शेरिंग नागयल, गायक सोनू निगम आदि शामिल हैं।