Monday, June 5, 2023

देश के इस राज्य में ज़्यादा बच्चा पैदा करने वाले लोगों को मिलेगा इनाम CHILD REWARD

देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून की माँग जोर-शोर से चल रही है ऐसे में मिजोरम राज्य का फैसला चौंकाने वाला साबित हो रहा है। मिजोरम के खेल,युवा मामले और पर्यटन मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयटे ने मिजो समुदाय के बीच जनसंख्या वृद्धि बढ़ाने के लिये इस कदम की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह अपने विधानसभा वाले क्षेत्र में सबसे ज़्यादा बच्चों के माता-पिता को 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देंगे,इस तरह वह जनसंख्या वृद्धि को प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रहे है।
वहीं 54 वर्षीय रॉयटे खुद तीन बेटियों व एक बेटे के पिता है उनके प्रयास से ही पिछ्ले साल मिजोरम में खेल को उद्योग का दर्जा मिल सका था,वहीं मिजोरम भारत का पहला ऐसा राज्य है जिसने खेल को रोजगार पैदा करने वाले उद्देश्य से खेलों को उद्योग का दर्जा दिया है। वहीं मिजोरम में मिजो समुदाय की घटती आबादी वैसे ही गंभीर चिंता का विषय रही है,रॉयटे ने बताया कि यहाँ की कम आबादी बहुत ही गंभीर मामला है और छोटे समुदायों और जनजातियों के जीवित रहने और प्रगति करने के लिये एक बड़ी बाधा है। वहीं आपको बता दें कि मिजोरम भारत की सबसे कम आबादी वाला दूसरा राज्य है।

- Advertisement -

Hot Topics

Related Articles