Friday, September 29, 2023

Philippines Plane Crash: 17 सैनिकों की हुई मृत्यु,40 सैनिकों की बचाई गयी जान

Philippines में आज एक Plane क्रैश होने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 17 सैनिकों की जान चली गयी। जानकारी के मुताबिक कागायान डी ओरो सिटी से एक मिलिट्री Plane ने 92 सैनिकों को लेकर उड़ान भरी। इस सी-130 प्लेन के रनवे से चूकने के कारण यह हादसा हो गया। यह Plane सुलु प्रांत में जोलो द्वीप में उतरने की कोशिश कर रहा था इसी दौरान यह हादसा हो गया। वहीं यह Plane Crass होने के साथ ही आग के गोले में बदल गया और इसमें सवार 92 लोगों में 17 लोगों की जान चली गयी है।

दूसरी तरफ 40 लोंगो को चलाये गये ऑपरेशन में सुरक्षित बचा लिया गया है। वहीं सेना प्रमुख ने बयान जारी करते हुये इस घटना में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि Sulu Province (सी-130) के जलते हुये मलबे से अब तक 40 लोंगो को बचाया जा चुका है। इसके साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन काफी तेजी गति से चलाया जा रहा है।

आपको बता दे कि सुलु के मुस्लिम बहुल प्रान्त में सरकारी बल काफी सालों से चरमपंथियों से भी जूझ रहे है। सैन्य प्रवक्ता एडगार्ड अरेवलो ने कहा कि विमान में किसी हमले का अभी कोई संकेत नहीं प्राप्त हुआ है। अभी हमारा ध्यान लोंगो को बचाने पर अधिक केंद्रित है। फिर भी दुर्घटना की जाँच हम अपने स्तर से करेंगे।

- Advertisement -

Hot Topics

Related Articles