Monday, June 5, 2023

Pornography Case: राज कुंद्रा की बढ़ी हिरासत, 14 दिन की और बढ़ी रिमांड

Porn वीडियो बनाने के मामले में 19 जुलाई की रात मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किये गये राज कुंद्रा की मुश्किलें अब लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। कोर्ट के नये फैसले के मुताबिक 14 दिन के लिये उनकी पुलिस रिमांड और बढ़ा दी गयी है, वहीं राज कुंद्रा पर अश्लील फ़िल्म बनाने और उन्हें कुछ App पर दिखाने का आरोप तय हुआ है। उन्हें इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया है।

वहीं इस मामले के खुलने की शुरूआत फरवरी 2021 में हुई जब शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ एक महिला ने अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस ने फरवरी में राज कुंद्रा के लिये काम करने वाले उमेश कामत को Porn रैकेट चलाने के मामले में गिरफ्तार किया था, तब इस मामले की आँच किसी तरह राज कुंद्रा तक मुख्यता नहीं पहुँच सकी थी। वहीं अब मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा को इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड बताया है, राज कुंद्रा और उनके भाई ने मिलकर इस अवैध कार्य को आगे बढ़ाया है, जिसके लिये उन्होंने केनरिन नामक कंपनी की स्थापना की थी।

हालिया शुक्रवार को जब पुलिस ने शिल्पा और राज के जुहू स्थित घर पर छापा मारा तो वहाँ पुलिस अपने साथ राज कुंद्रा को लेकर भी गयी थी। इस दौरान शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा में जमकर नोंक-झोंक हुई थी। इसके साथ ही पुलिस ने शिल्पा शेट्टी से भी काफी पूछताछ की लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी होने से इनकार कर दिया, वहीं इस मामले में शिल्पा शेट्टी की संलिप्तता के कोई भी सबूत पुलिस को अभी तक नहीं मिले हैं।

- Advertisement -

Hot Topics

Related Articles