Punjab में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सरकार को घेरने के प्रयास किये जा रहे है। आपको बता दें कि पंजाब समेत पाँच राज्यों में अगले साल चुनाव होने है। इसके लिये सभी दलों ने अपने चुनावी अभियान को गति दे दी है।
ऐसे में विरोध-प्रदर्शनों का दौर भी अब शुरू हो गया है। उसी क्रम में आज Punjab में BJP ने राज्य में फैली नशाखोरी के लिये मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार का घेराव किया। आज चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आवास पर BJP युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आवाज उठाई।
BJP ने प्रदेश में फैल रही नशाखोरी से युवाओं को बचाने की माँग सरकार से की। वहीं यह प्रदर्शन धीरे-धीरे व्यापक होता गया और प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिये पुलिस को पानी की बौछार करनी पड़ी। प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प में एक लेडी इंस्पेक्टर घायल हो गयी जिन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। BJP के प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बराबर नारेबाजी करते रहे।