UK में मुख्यमंत्रियों के बदलने का दौर लगातार शुरू है। अब मुख्यमंत्री पद से तीरथ सिंह रावत के पीछे हटने का बाद पुष्कर सिंह धामी नये CM चेहरे के रूप में चुने गये है। जानकारी के मुताबिक 45 वर्षीय धामी खटीमा विधानसभा से भाजपा के विधायक है। वहीं धामी UK के सबसे युवा मुख्यमंत्री होंगे।
आज के दिन विधायक मंडल की बैठक के बाद उनके नाम पर मुहर लगी है। जानकारी के मुताबिक आज के ही दिन पुष्कर सिंह धामी UK के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले थे लेकिन बाद में कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया। पुष्कर सिंह धामी अब सोमवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
वहीं शुरुआत की बात करें तो उनका नाम कहीं भी चर्चा में नहीं था लेकिन हाईकमान ने युवा नेतृत्व को जिम्मदारी सौंपी है। वहीं पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से मुखातिब होते हुये कहा कि BJP आलाकमान ने मुझपर जनता की सेवा करने का भरोसा जताया है। वह इस भरोसे पर पूरा खरा उतरने का प्रयास करेंगे। जनता के जो भी मुद्दे है उन्हें पूरा किया जायेगा।