Sunday, December 3, 2023

Stock Market: शेयर बाजार तेजी से गिरा, सेंसेक्स 1300 अंक से ज्यादा टूटा

आज सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार बुरी तरह से गिरा है, जहाँ BSE के 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 287.16 अंक या 0.48 फीसद की गिरावट के साथ 59, 348.85 के स्तर पर खुला है, इसके साथ ही NSE के निफ्टी ने भी आज कमजोर शुरुआत की है। बता दें कि लाल निशान पर खुलने के बाद कुछ देर के कारोबार के दौरान ही सेंसेक्स में भारी गिरावट देखने को मिली है, जहाँ 30 शेयरों वाला सूचकांक अब 500 अंक से ज्यादा टूट चुका है।

बता दें कि आज कमजोर वैश्विक संकेतो के बीच लाल निशान पर शुरुआत करने के बाद BSE के सेंसेक्स और निफ्टी में यह गिरावट लगातार बनी हुई है, साथ ही NSE का निफ्टी भी लगातार भारी गिरावट झेल रहा है। जहाँ यह 389 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, वहीं इसके शेयरों में 2.15 फीसद की गिरावट देखने को मिली है। जानकारी के अनुसार NSE खुलने के साथ ही 87.35 अंक या 0.49 फीसद टूटकर 17, 677.45 के स्तर पर खुला था।

वहीं बात अगर पिछले सप्ताह की करें तो गुरुवार के दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था, जिसके घरेलू शेयर बाजार के साथ ही एशियाई बाजार में गिरावट देखी गयी है। वहीं गुरुवार के दिन BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 372.32 अंकों के साथ फिसलकर 59, 636.01 और निफ्टी 133.85 अंकों की गिरावट के साथ 17,764 पर बंद हो गया था।

- Advertisement -

Hot Topics

Related Articles