Friday, September 29, 2023

छात्रों ने Microsoft Edge में खोजे Bug,मिला इनाम

सोशल मीडिया और ब्राउज़िंग साइट्स में Bug ढूंढना कोई आसान बात नहीं है। बात अगर Microsoft की हो तो फिर ख़ामियों का सवाल बमुश्किल ही उठता है। ऐसी ही एक कहानी सामने आ रही है UP और झारखंड के दो छात्रों की जिन्होंने Microsoft Edge में Bug खोज पंद्रह लाख का इनाम पा लिया है।

जानकरी के मुताबिक इन दोनों को यह इनाम Microsoft Edge के ऑन क्रोमियम प्रोग्राम के तहत दिया गया है। दोनों भारतीय सिक्योरिटी रिसर्चर ने Microsoft Edge के ब्राऊजर में सिक्योरिटी खामी को खोज इसे कंपनी को रिपोर्ट किया था। दोनों छात्रों में से शिवम बिजनेस ऑनर भी है और पार्ट टाइम Bug बाउंटी प्रोग्राम में भी हिस्सा लेते है। वहीं दूसरा वंश नामक छात्र अभी कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा है। वहीं Microsoft Edge की इस खामी को CVE-2021-34506 से पहचाना गया है। साथ ही Microsoft ने इसे जल्द से जल्द ठीक भी कर दिया है।

वहीं इस खामी की बात करें तो अगर कोई यूजर Microsoft Edge पर कोई वेबसाइट विजिट करते थे। इसके साथ लैंग्वेज ट्रांसलेशन टूल को सिलेक्ट करते थे तो यह परफॉर्म करने के लिये एक कोड को ट्रिग करता था। ये काफी आसान था क्योंकि इसके लिये बस Auto Translate Tool को Microsoft Edge में On करना होता था। इनकी मदद से शिवम और वंश आसानी से Youtube और Windows स्टोर को पार कर जाते थे।

- Advertisement -

Hot Topics

Related Articles