भारत एक संवैधानिक देश है। इस देश की खूबसूरती यही है कि यहाँ अंतिम पंक्ति का व्यक्ति भी देश का नेतृत्व कर सकता है। ऐसे ही एक कहानी सामने आयी है UP के सहारनपुर से, जहाँ जिस Block में पति सफाईकर्मी था। उसी ब्लॉक की मुखिया अब उनकी पत्नी बन गयी है। जानकारी के मुताबिक सहारनपुर के बलियाखेड़ी ब्लॉक में सुनील कुमार नाम के व्यक्ति सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत है। हाल में ही संपन्न हुये UP Block प्रमुख के चुनाव में उनकी पत्नी सोनिया Block प्रमुख बन गयी है।
वहीं सोनिया अभी BA पास सामान्य गृहणी है, वहीं उनके पति नल्हेडा गुर्जर निवासी है, वहीं उनकी तैनाती बलियाखेड़ी में है। वहीं बलियाखेड़ी में इस बार एक सीट आरक्षण के चलते अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित हो गयी थी। गाँव वालों के कहने पर सोनिया के पति सुनील ने पत्नी को 55 वार्ड से चुनाव मैदान में उतार दिया। चुनाव के नतीजे जब आये तो उन्होंने जीत हासिल की। वहीं Block प्रमुख पद भी अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित हो गया, वहीं BJP ने पढ़े लिखे होने के चलते Block प्रमुख का टिकट भी दिया।
26 वर्षीय सोनिया ने नामांकन करने के साथ ही जीत दर्ज कर ली, क्योंकि किसी और ने प्रत्याशी ने उनके विरोध में नामांकन ही नहीं किया। सोनिया ने बातचीत में बताया कि उनके पति अभी भी नौकरी करते रहेंगे क्योंकि घर अभी उनकी तनख्वाह से ही चलता है। उन्हें जो पद जनता की सेवा करने के लिये मिला है, वह पूरी जिम्मेदारी के साथ जनता की सेवा करेंगी।