SGPGI में भर्ती UP के पूर्व कल्याण सिंह की हालत में सुधार हो रहा है। वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Tweet करके उनके स्वास्थ्य के बारें में जानकारी दी। उन्होंने Tweet में लिखा है कि “मुझे यह जानकर अफसोस हुआ कि BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से बातचीत के दौरान उन्होंने मुझे याद किया”। उन्होंने आगे लिखा है कि मैंने उनके पोते से बात करके उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है।
कल्याण जी के साथ मेरी बातचीत की कई यादें भी है, उनमें से कई यादें वापस आ सकती है। उनसे बात करना हमेशा सीखने का अनुभव रहा है। वहीं SGPGI के डॉक्टरों के अनुसार वह अब प्रतिक्रिया दे रहें है, वहीं उनके आर्गन अब सामान्य होते जा रहे है। कल के दिन उनके हाथ-पैरों की नसों में चेतन आयी है, सीनियर डॉक्टर व उनकी टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहें हैं।
वहीं कल्याण सिंह को देखने के लिये BJP अध्य्क्ष जेपी नड्डा कल के दिन लखनऊ आये और उन्होंने उनके स्वास्थ्य के बारें में जानकारी ली, साथ ही उनसे बातचीत करने का प्रयास भी किया। वहीं UP BJP अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी SGPGI पहुँच कल्याण सिंह के स्वास्थ्य के बारें में जानकारी ली।