देश में विश्वनाथन आनंद के बाद कई Chess प्लेयर नाम कमा रहे है। देश में Chess खेलने वालों में काफी बढ़ोतरी देखी गयी है। वहीं आज का दिन भारत के लिये ऐतिहासिक दिन रहा जहाँ 12 साल के Chess प्लेयर ने नया विश्व रिकार्ड कायम कर दिया है। जानकारी के मुताबिक अभिमन्यु ने 19 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
पहले यह रिकॉर्ड यूक्रेन के सर्गे कर्याकिन के नाम था। वहीं मौजूदा समय में दुनिया में टॉप -10 ग्रैंड मास्टर्स में भारत के 4 शतरंज खिलाड़ी शामिल हो गये है। अभिमन्यु ने यह उपलब्धि बुडापेस्ट में हासिल की है। तीन राउंड में उन्होंने Grand Master का खिताब अपने नाम किया। आपको बता दें कि वर्तमान में अभिमन्यु की उम्र मात्र 12 साल,4 महीने और 25 दिन है। वहीं यूक्रेन के सर्गे कर्याकिन की उम्र उस समय 12 साल और 7 महीने थी। दुनिया के टॉप-10 युवा Grand Master की लिस्ट देखें तो इसमें तीसरे नंबर पर गुकेश डोम्माराजु है वहीं गुकेश डोम्माराजु 12 साल 7 महीने और 17 दिन की उम्र में Grand Master बने थे।