दुनिया की सबसे पुरानी Whiskey में शुमार Whiskey Auction की नीलामी की गयी, यह Whiskey 250 साल पुरानी है, इसे एक करोड़ के अधिक मूल्य में बेचा गया। आपको बता दें कि Old Ingledew Whiskey को 1860 के दशक में बोतल में बंद किया गया था, वहीं माना यह जाता है कि इस बोतल में अंदर भरा हुआ लिक्विड एक सदी पुराना है।
इसे अब इसके दाम से अधिक छह गुने अधिक दाम पर नीलाम किया गया है। इसकी नीलामी 137000 डॉलर पर हुई है, यह Whiskey मशहूर फाइनेंसर जेपी मॉर्गन की बताई जाती है। वहीं इसके बनाने के बारें में विशेषज्ञ यही कहते है कि यह Bourban शायद 1865 से पहले का बना है, जोकि जेपी मॉर्गन के तहखाने में थी। हमें यह Whiskey उनकी मृत्यु के बाद उनकी संपत्ति से प्राप्त हुई है।
वहीं माना यह भी जाता है कि इसी तरह की बोतलें पूर्व राष्ट्रपति हैरी टूमैन और एफडीआर को दी गयी थी, फिर ये दक्षिण कैरोलिना के पूर्व गवर्नर के हाथ आयी। 1955 में उन्होंने अपने मित्र फ्रांसिस ड्रेक को यह बोतल दे दी, जिन्होंने इसे तीन पीढ़ियों को संजोया।