Sunday, December 3, 2023

Tokyo Olympics: भारत का खुला खाता, पहला पदक नारी शक्ति के नाम

आज का दिन भारत के लिये Tokyo Olympic में बड़ा दिन रहा क्योंकि आज भारत की झोली में पहला पदक आया है। जानकारी के अनुसार 49 किलोग्राम की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मीराबाई चानू ने रजत पदक हासिल किया है, वहीं उनकी इस सफलता पर उन्हें देशभर से बधाइयां मिलनी शुरू हो गयी है।

इस रजत पदक को जीतने के साथ ही मीराबाई चानू Tokyo Olympic में पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी भी बन गयी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीराबाई चानू को इस सफलता पर उन्हें बधाई प्रेषित की है। दूसरी तरफ मीराबाई चानू से इस स्पर्धा में देश पदक की आस लगाये था, जिसे उन्होंने पूरा बेहतर तरीके से पूरा किया है।

मीराबाई चानू ने इस स्पर्धा में 202 किलोग्राम का भार उठाया है, जिसमें से 49 किलोग्राम कैटेगरी में 87 किलो और क्लीन एंड जर्क में 115 किलोग्राम। वहीं वेटलिफ्टिंग में भारत का यह अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है, इसके पहले सिडनी ओलिम्पिक में कर्णम मल्लेश्वरी ने इस स्पर्धा में कांस्य पदक अर्जित किया था।

- Advertisement -

Hot Topics

Related Articles