Friday, September 29, 2023

Tokyo Olympics: मैरीकॉम और मनप्रीत होंगे भारत के ध्वजवाहक

आज के दिन भारतीय ओलम्पिक संघ ने जानकारी देते हुये बताया कि सुपरमॉम के नाम से विख्यात मैरीकॉम और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह Tokyo Olympic में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं 23 जुलाई से ओलंपिक की शुरूआत होनी है। इसके साथ समापन समारोह में पहलवान बजरंग पुनिया भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

वहीं यह पहला मौका होगा जब भारत के दो ध्वजवाहक (एक पुरुष तथा एक महिला) होंगे। IOA प्रमुख नरिंदर बन्ना ने इसके बाबत जानकारी देते हुये बताया कि Tokyo ओलिम्पिक में लैंगिक समानता को सुनिश्चित करने के लिये यह फैसला लिया गया है। 2016 में रियो डी जनेरियो में हुये ओलिम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व एकल अभिनव बिंद्रा ने किया था।

वहीं Covid की स्थितियों को देखते हुये इस बार भारत के 100 से अधिक खिलाड़ी ही Tokyo Olympic में भाग लेंगे। मैरीकॉम के बारें में बात करें तो वह इस ओलिम्पिक में इतिहास रच सकती है। मैरीकॉम ने इसके पहले ओलिम्पिक में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था वहीं वह एशियाई खेलों में दो स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी है।

वहीं इस ओलिम्पिक को उनके अंतिम ओलिम्पिक के तौर पर देखा जा रहा है जिसमें वह धमाल मचा सकती है। वहीं देश को बजरंग पुनिया से भी काफी उम्मीदें है। एशियाई खेलों में बजरंग पुनिया ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया था वहीं उन्होंने नूर सुल्तान टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करके ओलिम्पिक का टिकट हासिल किया था।

- Advertisement -

Hot Topics

Related Articles