Twitter और सरकार के मध्य छिड़े विवाद के ख़त्म होने के आसार कम ही दिखाई दे रहे है ताजा जानकारी के अनुसार आज केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का अकाउंट Twitter ने तकरीबन एक घंटे तक बंद रखा। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इसकी जानकारी Koo एप के जरिये दी है साथ ही इस पूरे प्रकरण में नाराजगी भी जताई है।

इसके बाबत Twitter ने जानकारी देते हुये बताया कि केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन किया है जिसके चलते उनका अकाउंट बन्द रखा गया था वहीं Twitter ने चेतावनी देने के बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का अकाउंट खोल दिया है। इस मामले पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि Twitter की कार्यवाही सूचना प्रौघोगिकी नियम,2021 के उल्लंघन में से एक थी,उन्होंने बताया कि अकाउंट बन्द करने से पहले Twitter ने कोई नोटिस नहीं दिया है। वहीं यह टकराव विवाद के बीच आग में घी डालने का काम कर सकता है क्योंकि सरकार और सोशल मीडिया साइट्स के बीच तनातनी का माहौल चल रहा है।