उत्तराखंड को आज नया मुख्यमंत्री मिल गया। खटीमा सीट से विधायक पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उत्तराखंड के राजभवन में आयोजित शपथ समारोह में पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ग्रहण की। इस दौरान राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
वहीं UK की कैबिनेट में कोई ज्यादा फेरबदल न करते हुये पुराने सभी मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गयी। जानकारी के मुताबिक यह सभी मंत्री शनिवार के दिन ही शपथ लेने वाले थे लेकिन आज CM के साथ ही उन्हें शपथ दिलाई गयी। UK की बात करें तो चार महीने के अंदर यहाँ तीन मुख्यमंत्री बदल चुके है। तीरथ सिंह रावत ने राजनैतिक उथल-पुथल के चलते इस्तीफा दे दिया था। वहीं BJP के इस युवा दाँव ने सभी को चौंका दिया है क्योंकि कई बड़े नाम मुख्यमंत्री के पद की दौड़ में शामिल थे।
इन मंत्रियों को मिली है मंत्रिमंडल में जगह-
बंशीधर भगत, सतपाल महाराज,हरक सिंह रावत,यशपाल आर्य,सुबोध उनियाल,अरविंद पांडेय,रेखा आर्य, धनसिंह रावत,स्वामी यतिस्वरा नंद, बिशन सिंह चुफाल,गणेश जोशी।