Monday, June 5, 2023

UP: एक घर में एक साथ निकले 41 साँप, गाँव में फैली दहशत

घटना UP के कुशीनगर की है, जहाँ एक घर में एक साथ 41 साँप निकल आने से दहशत फैल गयी है। जानकारी के मुताबिक कुशीनगर के रामकोला क्षेत्र के अमडरिया गाँव में विनोद गुप्ता के घर से 41 विषैले सर्प निकले है, इसके बाद आसपास रह रहे लोंगो में भय व्यापत हो गया, विनोद गुप्ता के घर से निकले सभी सर्प कोबरा प्रजाति के थे। वहीं विनोद के घर पहले तीन सर्प निकले जिनको उन्होंने मार दिया, इसके बाद एक और सर्प निकला तो उन्हें लगा घर में और भी सर्प हो सकते है।

इसके बाद उन्होंने घर की मिट्टी की खुदाई की वहीं खुदाई के बाद उनके होश उड़ गये, क्योंकि वहाँ एक दो नहीं 41 से अधिक साँप और उनके अंडे मिले। वहीं इस घटना को जैसे ही ग्रामीणों ने सुना तो विनोद गुप्ता के घर भीड़ लग गयी।

वहीं विनोद गुप्ता ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों को उन्होंने इसके बाबत सूचित किया था, लेकिन उन्हें कोई सहायता नहीं मिली है। सभी साँपो को मारकर दफना दिया गया है क्योंकि इतने साँपो के निकलने के बाद पूरा परिवार दहशत में आ गया था।

- Advertisement -

Hot Topics

Related Articles